709B एलिवेटेड एक्सप्रेसवे और खजूरी चौक विकास को लेकर सांसद मनोज तिवारी की बड़ी घोषणा
Pic Source: Twitter

709B एलिवेटेड एक्सप्रेसवे और खजूरी चौक विकास को लेकर सांसद मनोज तिवारी की बड़ी घोषणा

दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से उत्तर-पूर्वी दिल्ली को 709B जैसा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे मिलने जा रहा है, जो जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह हाईवे क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

सांसद मनोज तिवारी ने यह भी बताया कि खजूरी चौक क्षेत्र में यातायात सुधार, सौंदर्यकरण और जलजमाव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय में की गई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के कार्यालय में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और घोंडा से विधायक अजय महावर भी मौजूद रहे।

उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय जनता को जल्द ही जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। खजूरी चौक को बेहतर बनाने के लिए एक समग्र योजना पर काम हो रहा है।

READ  Delhi Metro Phase 4 मुकुंदपुर डिपो में पहली ट्रेन का आगमन, दिल्ली को स्मार्ट बनाने की ओर बड़ा कदम

यह बैठक क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक और कदम है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार दोनों की भागीदारी दिखाई दे रही है। इस एक्सप्रेसवे और अन्य सुधार कार्यों से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों को यातायात और मूलभूत सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

प्रातिक्रिया दे